ब्रेकिंग
Bihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Bihar News: एप्रोच के अभाव में तीन करोड़ का पथ बेकार, अब लाखों की लागत से बना चचरी पूल; आज मुकेश सहनी करेंगे उद्घाटन

Bihar News: बिहार के सहरसा के महिषी प्रखंड में बांस के चचरी पुल का निर्माण हुआ है, जिसे मुखिया प्रतिनिधि नंदन कुमार ने दो लाख की लागत से तैयार कराया। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज इसका उद्घाटन करेंगे। यह पुल ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को हल करेगा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News:  बिहार के सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के नहरवार पंचायत में करीब दो लाख रुपये की लागत से बना बांस का चचरी पुल 14 अगस्त को वीआईपी सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। नगरवार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नंदन कुमार ने बताया कि नहरवार गांव को मैना गांव से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर तीन वर्ष पूर्व करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण हुआ था। लेकिन पुल के सामने एप्रोच पथ का निर्माण नहीं होने के कारण वह पुल अभी तक उपयोग में नहीं आ पाया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों की आवागमन समस्या को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि नंदन कुमार ने अपने निजी कोष और सहयोगियों की मदद से करीब 400 फीट लंबा बांस का चचरी पुल तैयार कराया है। यह पुल नहरवार और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत देगा। मुखिया प्रतिनिधि नंदन कुमार ने बताया कि यह चचरी पुल पूरी तरह से निःशुल्क आम जनता के लिए खुला रहेगा और इससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पुल का सही उपयोग करें और इसे संरक्षित रखें।


पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, जो इस क्षेत्र के प्रतिनिधि भी हैं, आज इस पुल का उद्घाटन करेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन देंगे। इसके साथ ही, मुकेश सहनी ने घोषणा की है कि वे जल्द ही उस तीन करोड़ रुपये के पुल के एप्रोच पथ के निर्माण के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करेंगे, ताकि वह पुल भी जल्द से जल्द चालू हो सके। इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में उनकी आवागमन संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता