ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

मोबाइल पर पत्नी से बात करने के दौरान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, दो साल पहले किया था लव मैरिज

सहरसा में 19 वर्षीय युवक ने पत्नी से अनबन और मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच में जुटी।

बिहार
प्यार में धोखा!
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: देर रात में मोबाइल पर पत्नी से बात करते-करते एक युवक ने गले में फंदा लगा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक जब से लव मैरिज किया था, तब से उसकी बीवी ने ससुराल में कदम नहीं रखा। जिसे लेकर वह मानसिक तनाव में रहता था। 


घटना सहरसा के सुलिंदाबाद वार्ड संख्या 43 की है जहां एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सजीबुल रहमान के बेटे मो. आरज़ू उर्फ गोलू के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक देर रात मुरादाबाद निवासी ससुर मोहम्मद इरफान की बेटी और पत्नी गुलाप्सा प्रवीण से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। तभी अचानक युवक कमरे में गमछा लगाकर गले में फांसी लगा ली। 


बुधवार की देर रात करीब 1 बजे मृतक की छोटी बहन ने खिड़की से देखा तो भाई आरज़ू फंदे में झूल रहा था। उसने शोर मचाया तो सोये परिजन इकट्ठा हुए जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि साल 2023 में आरज़ू ने गुलाप्सा प्रवीण से लव मैरिज की थी। शादी के बाद पत्नी कभी भी ससुराल नहीं आई थी। इसी कारण युवक मानसिक तनाव में रहता था। 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता