ब्रेकिंग
राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी

दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिला

Bihar News: नवादा सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि दोनों को जिंदा अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण समय पर इलाज नहीं मिला।

Bihar News
अस्पताल में हंगामा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य की पिटाई भी की, जिससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। 


यह घटना सुपौल गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मोहम्मद कैफ और मोहम्मद अतीफ को कुचल दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि अस्पताल लाते समय युवक जिंदा थे, लेकिन वहां लगभग दो घंटे तक कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। 


परिजनों का कहना है कि इलाज न मिलने के कारण दोनों की मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने सदर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य को घेरकर उनकी पिटाई कर दी। प्रबंधक कुमार आदित्य ने बाद में बताया कि डॉक्टर मुकेश कुमार दूसरे वार्ड में गए थे और आ रहे थे, लेकिन विवाद इतनी तेजी से बढ़ा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। 


बता दें कि नवादा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित अनुपस्थिति, स्टाफ की कमी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव एक आम समस्या है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहले भी इसकी शिकायतें सुनते रहे हैं। इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों को उजागर किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

नवादा से सोनू कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता