ब्रेकिंग
गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम

सड़क नहीं रहने से ग्रामीणों में आक्रोश, नेताओं को सुनाई खरी-खोटी

KISHANGANJ : नेताओं के बड़े-बड़े वादे अक्सर चर्चा में रहते हैं. कभी कोई जीतने के लिए विकास का वादा करते हैं तो कोई किए हुए कुछ विकास कार्यों को दिखाकर दोबारा जीताने के लिए प्रेरित

सड़क नहीं रहने से ग्रामीणों में आक्रोश, नेताओं को सुनाई खरी-खोटी
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : नेताओं के बड़े-बड़े वादे अक्सर चर्चा में रहते हैं. कभी कोई जीतने के लिए विकास का वादा करते हैं तो कोई किए हुए कुछ विकास कार्यों को दिखाकर दोबारा जीताने के लिए प्रेरित करते हैं. ऐसा ही एक नजारा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के बरचोंदी पंचायत स्थित मिराभिटा गांव में देखने को मिला, जहां के लोग विकास के नाम पर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. इसका एकमात्र कारण है बरचोंदी से मिराभिटा गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क का ठीक नहीं होना.


यहां की मुख्य सड़क में जगह-जगह इस कदर कटाव है कि बरसात के दिनों की बात तो छोड़िए उसके अलावा भी आवाजाही करने में लोग विभिन्न तरह की परेशानियों से जूझते रहते हैं और रही बात बरसात की तो स्थानीय लोगों का ऐसे समय में जीना मुहाल हो जाता है. घुटनों से ऊपर तक कीचड़ भरा हुआ और उस पर जलजमाव की स्थिति ऐसी की साइकिल, दो चक्का और चार चक्का वाहन चलना दुश्वार हो जाता है. किसी तरह कठिनाई से पैदल ही आवाजाही की जाती है. 


इस दौरान पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलने के दौरान ऐसी स्थितियों को देखें, जहां गांव वालों ने भी मिलकर अपने परेशानियों को जाहिर किया और गांव वाले बोले कि हमारे साथ विकास के नाम पर सिर्फ खिलवाड़ हो रहा है. स्थानीय निवासी सलिना बेगम ने कहा कि जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक हम औरतें किसी भी राजनीतिक पार्टी को वोट नहीं देंगी. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता