ब्रेकिंग
Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड

पहले भैंस को मारी टक्कर, फिर यात्री शेड में घुसा हाइवा; ढाई घंटे तक केबिन में फंसे रहे दो भाई

बिहार के जमुई में एनएच-333 पर अनियंत्रित हाइवा ने भैंस को टक्कर मारने के बाद यात्री शेड में टक्कर मार दी। हादसे में दो भाई केबिन में ढाई घंटे तक फंसे रहे। पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिला के मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग एनएच-333 पर बरहट थाना क्षेत्र के जावातरी चौक के पास देर रात एक अनियंत्रित हाइवा ने पहले भैंस को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे बने यात्री शेड में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हाईवा का अगला केबिन बुरी तरह पिचक गया। 




हादसे में चालक और उपचालक दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ-पैर केबिन में फंस जाने के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया।




घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के डब्लू कुमार यादव और उनके छोटे भाई ऋषि कुमार के रूप में हुई है। हाईवा संख्या बीआर 10 जीडी 9762 मधेपुरा से जमुई के कटौना बालू स्टॉक पर बालू लोड करने जा रहा था। बताया जाता है कि गांगटा जंगल पार करने के बाद बड़े भाई डब्लू कुमार यादव को नींद आने लगी। इसके बाद उन्होंने वाहन चलाने की जिम्मेदारी अपने छोटे भाई ऋषि कुमार को सौंप दी। इसी दौरान जावातरी मोड़ के पास हाईवा अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चला गया और हादसा हो गया।




अनियंत्रित हाईवा ने सबसे पहले सड़क किनारे अशोक यादव के बथान में बंधी भैंस को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सीधे यात्री शेड से जा टकराया। हादसे में भैंस का पैर भी टूट गया। अशोक यादव के अनुसार, टक्कर से उनकी भैंस घायल हो गई। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। क्षतिग्रस्त केबिन में दोनों भाई बुरी तरह फंसे हुए थे।




हादसे की सूचना देर रात करीब 2:30 बजे मिली। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव के निर्देश पर रात्रि गश्ती दल में तैनात एसआई गोविंद दास और डायल 112 की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। केबिन के बुरी तरह पिचकने और यात्री शेड का मलबा फंसने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। इसके बाद तीन जेसीबी मशीनें मंगवाई गईं। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन का दरवाजा तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। फिर उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया।




बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता