ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

सड़क हादसे में वार्ड सदस्य और सचिव की मौत, एक की हालत नाजुक

KAIMUR: कैमूर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। डंडवास पंचायत के वार्ड 7 के वार्ड सदस्य उमेश पासवान और वार्ड सचिव अमित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

सड़क हादसे में वार्ड सदस्य और सचिव की मौत, एक की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

KAIMUR: कैमूर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। डंडवास पंचायत के वार्ड 7 के वार्ड सदस्य उमेश पासवान और वार्ड सचिव अमित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।


जबकि अंकित कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया। मोहनिया से डंडवास जाने के क्रम में यह हादसा हुआ। 


डंडवास पंचायत के मुखिया ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे जो मोहनिया से डंडवास जा रहे थे तभी पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्य और सचिव की घटनास्थल पर मौत हो गयी। 


वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो चुकी है वही एक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे वाराणसी रेफर किया गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता