ब्रेकिंग
पटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?पटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?

पटना में सिपाही को बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंदा, हादसे में मौत

PATNA : पटना पुलिस के एक जवान के साथ बीती रात दुखद हादसा हुआ है। पटना के एस के पूरी थाने में तैनात सिपाही सुजीत की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। सुजीत के साथ आर ब्लॉक - दीघा सिक्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस के एक जवान के साथ बीती रात दुखद हादसा हुआ है। पटना के एस के पूरी थाने में तैनात सिपाही सुजीत की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। सुजीत के साथ आर ब्लॉक - दीघा सिक्स लेन पर सड़क हादसा हुआ जिसमें उनकी मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि सिपाही सुजीत बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और जिसके कारण उनके सर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुजीत के साथ सड़क हादसा आर ब्लॉक - दीघा सिक्स लेन पर दीघा थाना इलाके के पेपर बोर्ड के पास हुआ। 


जिस ट्रैक्टर से यह सड़क हादसा हुआ उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है हालांकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पटना के एसके पुरी थाने में तैनात सुजीत हर दिन आर ब्लॉक - दीघा वाले रास्ते से होकर ही अपनी ड्यूटी के लिए आते थे। बुधवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी घर से निकलने से पहले उन्होंने अपने साथी जवानों को बताया था कि थोड़ी देर में वह ड्यूटी के लिए पहुंच रहे हैं। सुजीत राजीव नगर इलाके में किराए के एक घर में रहते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का बुरा हाल है।