ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

BEGUSARAI: भीषण सड़क हादसे में महिला शिक्षिका की दर्दनाक मौत, सदमे में परिजन

बेगूसराय के तिलरथ NH-31 पर सड़क हादसे में महिला शिक्षिका अंशुमाला की मौत हो गई। बाइक से फिसलने के बाद घायल शिक्षिका ने अस्पताल में दम तोड़ा, घटना के बाद घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में पल भर की खुशियां मातम में तब्दिल हो गयी। मामा के गृह प्रवेश में जा रही महिला शिक्षिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बात की खबर जब मामा और उनके परिवारवालों को हुई तब घर में मातमी सन्नाटा पसर गया।


बेगूसराय में रिफाइनरी थाना क्षेत्र के तिलरथ NH-31 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारसौ वार्ड संख्या-13 निवासी मेघनाथ राय की 43 वर्षीय पत्नी अंशुमाला के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार, अंशुमाला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर बरौनी के ठोकरी चौक स्थित मामा के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान तिलरथ के समीप फोरलेन सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक असंतुलित हो गई और वह पीछे से गिर पड़ीं। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


अंशुमाला कुम्हारसौ स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं, जबकि उनके पति मेघनाथ राय छौड़ाही प्रखंड में पंचायत रोजगार सेवक हैं। मूल रूप से मृतका का मायका परिहारा गांव में है। अंशुमाला अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को अपने पीछे छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। शिक्षा जगत और स्थानीय ग्रामीणों में भी इस दुखद घटना को लेकर शोक की लहर है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता