ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में MLC के छोटे भाई को आई चोट, ट्रक-कार में हुई जोरदार टक्कर

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बेतिया में एनएच के पास ट्रक और कार की टक्कर में एमएलसी सौरभ के छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में MLC के छोटे भाई को आई चोट, ट्रक-कार में हुई जोरदार टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बेतिया में एनएच के पास ट्रक और कार की टक्कर में एमएलसी सौरभ के छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए शहर के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल इस घटना में बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में आरजेडी एमएलसी इंजीनियर सौरभ के छोटे भाई सुमित चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना मनुआपुल थाना क्षेत्र के बेतिया-लौरिया एनएच स्थित छावनी ओवर ब्रिज का है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुमित अपनी लग्जरी कार से शनिवार रात अपने घर जोकहां लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक से उनके कार की टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, सुमित कहां से आ रहे थे और कार में कितने लोग सवार थे इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी के साथ फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से ट्रक की पहचान में जुट गई है। 


घटना को लेकर थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि छावनी ओवर ब्रिज पर ट्रक और कार की टक्कर में एमएलसी सौरभ के छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें शहर के ही एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, गाड़ी का एयरबैग खुलने की वजह से सुमित की जान बच गई।