ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, चार घायल

BAGHA: बिहार के बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वाल्मीकिनगर से लौट रही एक कार वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में पेड़ से टकरा गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं च

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, चार घायल
First Bihar
2 मिनट

BAGHA: बिहार के बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वाल्मीकिनगर से लौट रही एक कार वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में पेड़ से टकरा गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ जितने भी लोग इस सड़क दुर्घटना की चपेट में आए हैं, सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। बताया जा रहा है किये लोग वाल्मीकिनगर से लौटकर बेतिया के नवलपुर जा रहे थे। मृतक लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 


बता दें, वाल्मीकिनगर और बगहा के बीच नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलजोरा के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे के बाद दो लोगों की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं दो लोगों ने अस्पताल आते-आते दम तोड़ दिया। फिलहाल चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 

टैग्स