ब्रेकिंग
Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर

Bihar News: सबौर कृषि विवि के 'कुलपति' का विवादों से गहरा नाता ! इस बार पुत्र ने किया ऐसा कांड की पहुंच गया हवालात, 'दुनिया राम सिंह' पर भी बहाली में भारी गड़बड़ी करने के आरोप...जांच रिपोर्ट का है इंतजार

Bihar News: भागलपुर स्थित सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह फिर विवादों में हैं। पहले उन पर नियुक्ति और प्रोन्नति में गड़बड़ी के आरोप लगे थे, अब उनके बेटे आदर्श सिंह को शिक्षक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Bihar News,सबौर कृषि विश्वविद्यालय विवाद, भागलपुर कृषि विवि कुलपति, कुलपति दुनिया राम सिंह विवाद, सबौर विवि भर्ती घोटाला, बिहार कृषि विवि नियुक्ति गड़बड़ी, सबौर कृषि विवि जांच, कुलपति का बेटा हत्या के
वीसी दुनिया राम सिंह की फाइल तस्वीर व पुलिस गिरफ्त में बेटा
© Google
Viveka Nand
5 मिनट

Bihar News: सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार पुत्र की वजह से खबर में हैं. इसके पहले विश्वविद्यालय में हुई नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर चर्चा में आये थे. कुलपति पुत्र पर मर्डर के गंभीर आरोप हैं. इस मामले में पुलिस ने कुलपति पुत्र समेत दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति दुनिया राम सिंह पर भी नियुक्ति से लेकर प्रोन्नति में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी के आरोप हैं. इस मामले की जांच चल रही है. अब पुत्र पर हत्या का केस दर्ज हुआ है. 

इस बार पुत्र के कारनामों से चर्चा में आये कुलपति 

सबौर कृषि विवि के कुलपति एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. इस बार पुत्र के कारनामों की वजह से सुर्खियों में हैं. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के कुलपति दुनिया राम सिंह के बेटे को उसके दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्किंग के विवाद को लेकर तीनों ने एक शिक्षक के ऊपर रॉड से हमला कर दिया था, जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई है। दरअसल, वाराणसी के भेलूपुर स्थित केदार नगर कॉलोनी के मातृ छाया अपार्टमेंट में पार्किंग विवाद को लेकर सनबीम स्कूल भगवानपुर के शिक्षक प्रवीण कुमार झा की हत्या कर दी गई। 54 वर्षीय शिक्षक पर गुरुवार रात लोहे की रॉड और ईंट से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह के बेटे आदर्श सिंह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 27 वर्षीय आदर्श अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 में अकेला रहता था, जबकि शिक्षक प्रवीण झा तीसरी मंजिल के फ्लैट नंबर 303 में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। बताया गया कि अपार्टमेंट में कुल 20 फ्लैट हैं लेकिन पार्किंग की जगह सीमित है, जिससे आदर्श और शिक्षक के बीच अक्सर विवाद होता था। गुरुवार को भी शाम को दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। रात करीब सवा नौ बजे बेसमेंट में आदर्श ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर शिक्षक पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वे मौके पर ही गिर पड़े। 

सबौर कृषि विवि में भारी पैमाने पर गड़बड़ी, आरोप कुलपति पर है... 

अब सबौर कृषि विवि के कुलपति के कारनामों के बारे में जान लीजिए. विवि के कुलपति दुनिया राम सिंह पर आरोप है कि नियुक्ति से लेकर प्रोन्नति में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की. यही नहीं, नामांकन में भी अनियमितता की बरती गई। आरक्षण प्रावधानों की अनदेखी की भी खबर है. पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कृषि निदेशक नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई. समिति में कृषि विभाग के संयुक्त सचिव मदन कुमार, कृषि निदेशालय के संयुक्त निदेशक संतोष कुमार उत्तम एवं आंतरिक वित्तीय सलाहकार शैलेश कुमार सदस्य बनाया गया. 

सरकार ने बनाई है जांच कमेटी

उल्लेखनीय है कि कुलपति के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर प्रकरण कृषि विभाग के समक्ष आए थे। इसे लेकर तत्कालीन कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने दुनिया राम के विरुद्ध कृषि सचिव संजय अग्रवाल को जांच बैठने के निर्देश दिए थे। साथ ही नियुक्ति, स्थानांतरण, नामांकन आदि में गड़बड़ी करने के साथ ही अतिरिक्त प्रभार देने में भी मनमानी पर नाराजगी जताई थी। यही नहीं, विश्वविद्यालय में पारिवारिक सदस्यों, सगे संबंधियों की नियुक्ति के अतिरिक्त समाज विशेष के लोगों को चुनिंदा स्थानों पर पदस्थापन करने का आरोप है।

जांच कमेटी की रिपोर्ट का है इंतजार.....

कृषि विभाग के सचिव ने कुलपति की मनमानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों की संख्या पूर्व से ही अत्यधिक होने का आकलन करते हुए नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी. साथ ही सख्त निर्देश दिया था कि कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर शासन की अनुमति के बगैर संविदा कर्मियों की भी भविष्य में नियुक्ति नहीं की जाए। विभागीय जांच में पता चला है कि वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत उद्यान महाविद्यालय नूरसराय, नालंदा, एवं मंडल भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर सहरसा में अन्य महाविद्यालयों की तुलना में अत्यधिक पद सृजन कर ली गई है। यह सीधे-सीधे आइसीएआर माडल एक्ट का उल्लंघन हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता