ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला

साले की वाइफ पर आया जीजा का दिल, शादी पर नहीं बनी बात तो कर दिया यह बड़ा कांड

SASARAM : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह समझ में आता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं वो कभी -कभी घातक भी साबित हो सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो

साले की वाइफ पर आया जीजा का दिल, शादी पर नहीं बनी बात तो कर दिया यह बड़ा कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SASARAM : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह समझ में आता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं वो कभी -कभी घातक भी साबित हो सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो कई बार प्यार में पड़ा इंसान मूर्खता की चरम सीमा तक भी पहुंच जाता है। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के सासाराम से सामने आया है। जहां जीजा और सरहज की यह प्रेमलीला सामने आई है।  


दरअसल, सासाराम के काराकाट थाना क्षेत्र  कुरूर गांव एक जीजा अपने ही भाई के सरहज के प्रेम में इतना पागल हो गया कि देशी कट्टा लेकर लव मैरिज करने सरहज के घर पहुंच गया और जमकर बवाल काटा। आरोपी जीजा जिले के कछवां थाना के ग्राम झाकर बिगहा गांव का रहने वाला है। इसे अपने भाई के साले की पत्नी से ही प्यार हो गया। प्यार भी इस कदर कि वह पत्नी के होते हुए सरहज को अपने साथ रखना चाहता है। पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि, काराकाट के कुरुर गांव की निवासी सरहज से आशिक जीजा का प्रेम प्रसंग वर्ष 2021 से चल रहा था। जीजा सरहज से शादी करने के लिए दबाव बनाता था। लेकिन, लोकलाज के कारण सरहज शादी से इंकार करती आ रही थी। जब जीजा का सब्र का बांध टूट गया तो आशिक जीजा ने सरहज के गांव कुरुर पहुंच गया  और कट्टा व गोली के साथ सरहज के घर में घुसकर सरहज व उसकी मां के साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं हथियार के बल पर शादी करने का दबाव भी बनाने लगा। 


उधर, घर में हो हंगामा सुन पड़ोस के लोग और ग्रामीण जुट गये। जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को हुई तो जीजा को कट्टा व गोली के साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर जीजा को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के मामले में  प्रभारी थानाध्यक्ष रविभूषण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक कछवां थाना क्षेत्र के झाकर विगहा गांव निवासी मंगरू राम का 35 वर्षीय पुत्र विजय राम उर्फ विजय रजवार है। गिरफ्तार युवक के पास से एक कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।  मामले में गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी अपने साले और उसकी बीवी को धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित महिला को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।