ब्रेकिंग
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही... बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...

बाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांट रहे रौशन आनंद हादसे में बाल-बाल बच गए। नाव अचानक आगे बढ़ने से वह पानी में गिरने लगे, लेकिन खिड़की पकड़कर बच गए।

बिहार न्यूज
राहत कार्य के दौरान टला बड़ा हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR FLOOD RAUSHAN ANAND: बिहार में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे ज्ञान बिंदु इंस्टीट्यूट के निदेशक रौशन आनंद मंगलवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। नाव से घर-घर जाकर राहत सामग्री बांटने के दौरान अचानक नाव आगे बढ़ गई, जिससे रौशन आनंद का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिरने लगे।


बताया गया कि रौशन आनंद बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव के जरिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे थे। वह नाव से घर-घर जाकर जरूरतमंदों के बीच सामान बांट रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव अनियंत्रित होकर आगे बढ़ने लगी।


नाव के आगे बढ़ते ही रौशन आनंद लड़खड़ाकर गहरे पानी में गिरने लगे। उन्होंने किसी तरह पास स्थित एक घर की खिड़की पकड़ ली, जिससे वह पानी में गिरने से बच गए। जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति पानी में गिर गया।


राहत कार्य के दौरान बड़ा हादसा टला

खिड़की पकड़ने की वजह से रौशन आनंद गहरे पानी में जाने से बच गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया।


रौशन आनंद पिछले कुछ समय से बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। इस दौरान वह नाव के जरिए प्रभावित परिवारों तक भोजन और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचा रहे हैं।


सम्राट सरकार से की मदद की मांग

राहत वितरण के दौरान रौशन आनंद ने बाढ़ पीड़ितों की स्थिति को देखते हुए सम्राट सरकार से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने की मांग की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए राहत कार्य और तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया।