ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

रोजी-रोटी के लिए बिहार से वापस लौटने लगे मजदूर, ट्रेनें हुई फुल, हवा-हवाई साबित हुईं नीतीश कुमार की घोषणायें

PATNA : कोरोना काल में बिहार वापस लौटने वाले मजदूरों को काम देने के नीतीश कुमार के दावों पर यकीन करके फंसे मजदूर अब वापस परदेश लौटने लगे हैं. बिहार से दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना काल में बिहार वापस लौटने वाले मजदूरों को काम देने के नीतीश कुमार के दावों पर यकीन करके फंसे मजदूर अब वापस परदेश लौटने लगे हैं. बिहार से दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेन अगले 15 दिनों तक फुल हैं. यानि बिहार से फिर से पलायन का सिलसिला तेज हो गया है. 


नीतीश के दावे हुए फेल

रेलवे के रिकार्ड के मुताबिक बिहार से दिल्ली-मुंबई जैसी जगहों पर जाने वाली ट्रेनें अगले 15 दिने के लिए फुल हो चुकी हैं. इन ट्रेनों में अगले एक पखवाड़े के लिए कोई सीट खाली नहीं है. फुल हुई सारी सीट स्लीपर क्लास ही है. यानि गरीब-मध्यम तबके के लोग वापस लौटने लगे हैं. 


पंजाब-दिल्ली जाने के लिए मारामारी

रेलवे की बेवसाइट बता रही है कि उत्तर बिहार से पंजाब के अमृतसर जाने वाली ट्रेन में अगस्त तक की सारी सीट फुल हो चुकी है. उत्तर बिहार से जिन राज्यों में रोजी-रोटी के लिए मजदूर पलायन करते रहे हैं उनमें पंजाब प्रमुख राज्य रहा है. वहां जाने की सारी ट्रेन टिकट अगले दो महीने तक बुक हो चुकी हैं. 

रेलवे के रिकार्ड के मुताबिक बिहार के दरभंगा से लेकर मुजफ्फरपुर जैसे इलाकों से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में 20 जुलाई तक सारी सीट बुक हो चुकी है. ये वही इलाके हैं जहां से मजदूरों का पलायन सबसे ज्यादा होता है. ट्रेन में जेनरल क्लास की टिकट की बुकिंग नहीं हो रही है. लिहाजा दिल्ली लौट रहे लोगों ने स्लीपर क्लास की टिकटें बुक करायी हैं. 

वहीं उत्तर बिहार से मुंबई जाने वाली ट्रेन भी अगले एक महीने तक फुल हो चुकी हैं. मुंबई भी बिहारी मजदूरों के रोजगार का प्रमुख स्थान रहा है. ट्रेन टिकटों की बुकिंग बता रही है कि लोग रोजी-रोटी के लिए वापस लौटने लगे हैं.


नीतीश के वादे पर भरोसा नहीं

कोरोना संकट के दौरान मजदूरों के बिहार वापस लौटने के बाद से ही नीतीश कुमार और उनकी सरकार लगातार ये दावे करती रही है कि मजदूरों को बिहार में ही रोजगार दिया जायेगा. लेकिन लोगों को सरकारी वादे पर भरोसा नहीं हो रहा है. बिहार से वापस लौटने वाले मजदूरों की तादाद लगातार ब़ढती जा रही है. 

रेलवे ने भी दिये आंकड़े

उधर रेलवे द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के मुताबिकबिहार से मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद की ओर जा रही ट्रेनों में ज्यादातर सीटें भरी हुई हैं. बिहार से जाने वाली ट्रेनों में मुजफ्फरपुर-बांद्र टर्मिनल स्पेशल में अगले चार दिनों के लिये 115 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं, दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल में 121 प्रतिशत और मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में 127 प्रतिशत सीटें आरक्षित कराई गई हैं.

टैग्स