ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Road Accident In Bihar: तेज रफ्तार का कहर, हाइवा की टक्कर से दंपती की मौत, इलाके में हडकंप

Road Accident In Bihar: तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। हाइवा की टक्कर से दंपति की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं सास गंभीर रुप से घायल है। घटना NH-4 पर हुआ है।

Road Accident In Bihar:
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले में एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा एनएच-4 पर हुआ। जहां कोचस थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा स्टेट हाईवे पर कनक सिमरिया गांव के पास देर रात सड़क पार करते समय एक अज्ञात हाइवा वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी।


वहीं, हादसे में 45 वर्षीय मनोज कुमार राम, उनके साथ उनकी पत्नी और सास चपेट में आ गए। मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान राजगृही राम के बेटे के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में मनोज कुमार की सास का पैर कट गया और उनकी पत्नी की भी मौके पर ही मौत हो गई। घायल सास को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल, सासाराम भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते हैं, जिसके लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हाइवा वाहन की तलाश जारी है।