ब्रेकिंग
MLC चुनाव में जीत के बाद RJD नेता संजीव कुमार सिंह का डॉगी गायब, पिकाचू को खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦MLC चुनाव में जीत के बाद RJD नेता संजीव कुमार सिंह का डॉगी गायब, पिकाचू को खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

रोहतास में ट्रक चालकों का हंगामा: NH-19 को किया जाम, पुलिस पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

रोहतास के डेहरी में ट्रक चालकों ने पुलिस पर अवैध वसूली और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए NH-19 को जाम कर दिया। कश्मीर से आए ट्रक ड्राइवर ने बताया कि रिश्वत नहीं देने पर 8 हजार का चालान काटा गया।

Bihar
पुलिस पर गंभीर आरोप
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: रोहतास में पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए ट्रक ड्राइवरों ने मुख्य मार्ग को जामकर जमकर हंगामा मचाया। खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को ट्रक ड्राइवरों ने जाम कर दिया। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कोलकाता से दिल्ली जाने वाली सड़क को जाम कर दिया।


ट्रक ड्राइवर का कहना है कि इंटर स्टेट ट्रक लेकर जब वो बिहार में प्रवेश करते हैं तब काफी परेशान किया जाता है। यहां तक की यहां की पुलिस गंदी-गंदी गालियां देते हैं। जब इसका विरोध किया गया तो ट्रक की ऊंचाई अधिक दिखाकर 8 हजार का चालान काट दिया गया। डेहरी के मुफ्फसिल थाने की पुलिस पर यह आरोप लगाया गया। 


कश्मीर से ट्रक लेकर आए अशफाक नबी ने बताया कि उसके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और काफी भद्दी-भद्दी गालियां दी है। उससे 5 हजार रुपए घूस मांगा गया। घूस नहीं देने पर 8 हजार का चालान काट दिया गया। कश्मीर के ट्रक ड्राइवर के समर्थन में अन्य ट्रक ड्राइवर एनएच पर इकट्ठा हो गए। सैकड़ो की संख्या में ट्रक ड्राइवर एनएच पर ट्रक को खड़ा कर विरोध जताने लगे। 


ट्रक ड्राइवरों ने इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान एनएच पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की इस परेशानियों को देखते हुए मौके पर पहुंचे रोहतास एसपी रौशन कुमार ने आक्रोशित ट्रक ड्राइवरों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।


 जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। बता दें कि   दूसरे राज्यों का ट्रक जब बिहार में प्रवेश करता है, तब इस तरह की परेशानी आती है। मौके पर मौजूद पुलिस कप्तान का कहना था कि मामले की जांच की जाएगी। यदि जो कोई भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता