ब्रेकिंग
मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..

रोहतास SDPO के पटना व बक्‍सर आवास पर EOU की रेड, अवैध बालू खनन का मामला

PATNA : अवैध बालू के खनन मामले में रोहतास के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शिकंजा कसा है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने

रोहतास SDPO के पटना व बक्‍सर आवास पर EOU की रेड, अवैध बालू खनन का मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अवैध बालू के खनन मामले में रोहतास के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शिकंजा कसा है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मंगलवार सुबह छापेमारी शुरू कर दी है. एसडीपीओ के पटना और बक्सर आवास पर एक साथ तलाशी ली जा रही है. पटना के राजीवनगर थाना अंतर्गत आशियाना नगर के सूर्य विहार कालोनी-1 और बक्सर के मुरार थाना अंतर्गत बसंतपुर चौगाई गांव स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की गई है.


बताते चलें कि एसडीपीओ संजय कुमार के खिलाफ ईओयू ने सात फरवरी को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. संजय कुमार के खिलाफ पहले से ही विभागीय कार्रवाई चल रही है. 


बता दें कि अवैध बालू खनन मामले में भ्रष्ट अफसरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. जुलाई में 41 अफसरों का निलंबन हुआ था. इसमें दो एसपी, 4 एसडीपीओ समेत पुलिस और प्रशासन के 41 अफसर शामिल थे. अभी तक इनके एक दर्जन से अधिक के ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है.


रोहतास SDPO के पटना व बक्‍सर आवास पर EOU की रेड, अवैध बालू खनन का मामला