ब्रेकिंग
SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?

सासाराम रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, नेताजी एक्सप्रेस से 311 कछुआ बरामद

रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेशन पर RPF ने नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 11 बोरियों में बंद 311 कछुआ बरामद किया। कछुओं को वन विभाग को सौंपा गया, अनुमानित कीमत 3 लाख से अधिक।

bihar
RPF की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। कालका से हावड़ा जा रही नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से लावारिस हालत में 11 बोरी में बंद 311 कछुआ बरामद किया है।


इतनी भारी संख्या में कछुआ मिलने के बाद इसे RPF की टीम ने उसे वन विभाग को सौंप दिया है। RPF के निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि उन लोगों को गुप्त सूचना मिली थी कि कालका से हावड़ा जा रही 12312 नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे के जेनरल कोच में 11 बोरी में बंद कछुआ है।


जिसके बाद सासाराम रेलवे स्टेशन पर जब उन लोगों ने छापेमारी की तो कछुआ बरामद हुआ लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कछुआ मिलने की सूचना आरपीएफ ने वन विभाग की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को कछुआ सुपुर्द किया गया। बरामद कछुआ की अनुमानित कीमत 3 लाख से भी अधिक बताई जा रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता