ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, तीन लाख रिश्वत लेते घूसखोर CO रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहतास के सासाराम में एक सीओ को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सीओ अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी से घूस ले रहा था।

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है। निगरानी की टीम ने रोहतास के सासाराम में बड़ा एक्शन लेते हुए एक सीओ को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सीओ अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी से रिश्वत ले रहा था।


जानकारी के मुताबिक, रोहतास के सासाराम में तैनात अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने सीओ के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। केस दर्ज करने के बाद निगरानी ने पहले मामले की जांच की। 






जांच में सीओ पर लगे आरोप सही पाए गए। जिसके बाद निगरानी के धावा दल का गठन किया गया। निगरानी की टीम सासाराम पहुंची और आरोपी सीओ को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बिछाया। मोड़ सराय स्थित अपने आवास पर सीओ आकाश कुमार रौनियार अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार से रिश्वत के पैसे ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया।


सीओ आकाश कुमार रौनियार एक विवादित जमीन के परिमार्जन को लेकर अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी से पैसे की डिमांड कर रहा था। शुक्रवार को सासाराम के मोड़ सराय स्थित अपने आवास पर सीओ रिश्वत के पैसे ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ के बाद उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता