ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

विधानसभा की स्पेशल टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण, सामने आई स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली

SASARAM: विधानसभा की स्पेशल टीम ने रविवार को सासाराम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पूरे अस्पताल में घूम घूमकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।इस दौरान अस्पताल

विधानसभा की स्पेशल टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण, सामने आई स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: विधानसभा की स्पेशल टीम ने रविवार को सासाराम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पूरे अस्पताल में घूम घूमकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।इस दौरान अस्पताल में कई कमियां भी उजागर हुईं, जिसपर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई।


विधानसभा की स्पेशल टीम में भाजपा विधायक कृष्ण नंदन पासवान और राजद विधायक राजेश गुप्ता के अलावा कई विधायक शामिल थे। स्पेशल टीम ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्ड का भी निरीक्षण किया। साथ ही वार्ड की साफ-सफाई नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। वही एक मरीज द्वारा शिकायत किया गया कि अस्पताल में एक नर्स द्वारा उशे थप्पड़ मारा गया है। 


इस बात की जानकारी मिलने के बाद टीम ने नाराजगी जताई और सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी को इस पर संज्ञान लेने का निर्देश दिया। समिति में शामिल विधायक कृष्ण नंदन पासवान ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल में अव्यवस्था पाई गई है। गंदगी और बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि समिति सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की रिपोर्ट करेगी।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता