ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Success Story: पहले ही प्रयास में BPSC में लहराया परचम, बिहार के दो होनहार मानतेश और नेहा की सफलता की कहानी

BPSC की प्रखंड उद्यान पदाधिकारी परीक्षा में रोहतास के मानतेश और नेहा ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार,संस्थान बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

BIHAR
जिले का नाम किया रोशन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रखंड उद्यान पदाधिकारी परीक्षा में रोहतास जिले के मानतेश कुमार और नेहा कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है।


संस्थान और मार्गदर्शन की भूमिका

गौतम बुद्ध नालंदा स्टेट यूनिवर्सिटी (NIAS) के अंतर्गत नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के पहले बैच के छात्र रहे मानतेश और नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। संस्थान के निदेशक प्रो. एच. के. सिंह ने भी उनकी मेहनत और लगन को इस उपलब्धि का मुख्य कारण बताया।


परिवार और शिक्षकों का मिला सहयोग

इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का भी बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और शिक्षा को प्राथमिकता दी। शिक्षकों ने भी सही दिशा में मार्गदर्शन कर उनके सपनों को हकीकत में बदलने में मदद की।


सफलता पर खुशी का माहौल

मानतेश और नेहा की इस उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। संस्थान के प्रतिकुलपति प्रो. जगदीश सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार, प्रो. डी. आर. सिंह, एडमिशन इंचार्ज डॉ. संदीप कुमार मौर्य और प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. ए. के. सिंह ने भी दोनों छात्रों को बधाई दी।


प्रेरणा बनी सफलता की कहानी

इनकी सफलता उन छात्रों के लिए प्रेरणा है जो मेहनत और समर्पण से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। यह कहानी साबित करती है कि यदि सही दिशा में प्रयास किया जाए और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा जाए, तो सफलता निश्चित है। अब मानतेश और नेहा अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग बिहार के कृषि एवं उद्यान विभाग में सकारात्मक योगदान देने के लिए तैयार हैं।

टैग्स