ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

Bihar Road Accident : तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसे में रेलकर्मी सहित दो की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Bihar Road Accident : सासाराम के परसथुआ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिंक रोड के निकट दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।

Bihar Road Accident
Bihar Road Accident
© Bihar Road Accident
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Road Accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, सासाराम के परसथुआ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिंक रोड के निकट दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान रजत कुमार मिश्रा पटना खगोल निवासी के रूप में हुआ है। यह पेशे से रेलकर्मी हैं। जबकि दूसरे मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। यह  कैमूर जिला के सरहुला का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने इनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उसके बाद परिजन भी घटनास्थल के पास पहुँच रहे हैं। 


इधर,घटना की जानकारी मिलने के बाद कोचस के थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों का कोचस के अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल लाने पर चिकित्सक डॉ. तुषार कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अब इस हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।