ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सोन नदी के किनारे खेलने के दौरान दो बच्चे डूबे, घटनास्थल से साइकिल बरामद, मौके पर पहुंची पुलिस

ROHTAS: रोहतास जिला के डेहरी में दो बच्चों के नदी में डूबने से हड़कंप मच गया। घटना इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बडीहा की है जहां सोन नदी में दो बच्चे डूब गए। बच्चों की साइकिल नदी किना

सोन नदी के किनारे खेलने के दौरान दो बच्चे डूबे, घटनास्थल से साइकिल बरामद, मौके पर पहुंची पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिला के डेहरी में दो बच्चों के नदी में डूबने से हड़कंप मच गया। घटना इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बडीहा की है जहां सोन नदी में दो बच्चे डूब गए। बच्चों की साइकिल नदी किनारे खड़ी मिली है। बताया जाता है कि कक्षा आठ का छात्र मोहित कुमार 14 साल का है एवं कक्षा 9 का छात्र अमृत कुमार 15 साल का है। दोनों सोन नदी के किनारे आज शाम खेलने गया हुआ था।


बताया जाता है कि खेलने के बाद नदी में पैर धोने के दौरान एक बच्चे का चप्पल पानी में बह गया। जिसे निकालने के लिए जब वह नदी में गया, तो वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा अमृत कुमार भी पानी में उतर गया और देखते ही देखते गहरे पानी में दोनों बच्चे डूब गए। 


पानी में डूबे दोनों बच्चे नौहट्टा थाना क्षेत्र के तिउड़ा के रहने वाले हैं। इंद्रपुरी में पीहू बिल्डर नामक एक अपार्टमेंट में परिवार रहता हैं। ये दोनों अक्सर नदी के किनारे ही खेलने जाते थे। दोनों बच्चे आपस में चचेरा भाई लगते हैं। मौके पर डेहरी की बीडीओ मनोरमा कुमारी, इंद्रपुरी के थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित पुलिस कर्मी घटना की सूचना के बाद पहुंचे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता