ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सोन नदी के जलस्तर में आई कमी, पटना और भोजपुर के लोगों को मिलेगी राहत

ROHTAS: रोहतास के इंद्रपुरी स्थित सोन बराज में स्थिति नियंत्रण में हो गई है. बराज में फिलहाल 3 लाख 54 हजार क्यूसेक पानी है. जिसके बाद सोन नदी में बराज से पानी का फ्लो कम कर दि

FirstBihar
Manish Kumar
1 मिनट

ROHTAS: रोहतास के इंद्रपुरी स्थित सोन बराज में स्थिति नियंत्रण में हो गई है. बराज में फिलहाल 3 लाख 54 हजार क्यूसेक पानी है. जिसके बाद सोन नदी में बराज से पानी का फ्लो कम कर दिया गया है. जिससे भोजपुर तथा पटना के लोगों को राहत मिलेगी. क्योंकि इंद्रपुरी बराज से ही छोड़े गए पानी गंगा में पहुंचकर उफान ला रही थी.

बराज से पानी का फ्लो कम होने के बाद अब भोजपुर, अरवल, पटना आदि जिलों को राहत मिली है. फिलहाल रिहंद डैम से सोन बराज में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है. जिससे स्थिति कंट्रोल में है.

मध्यप्रदेश के बाणसागर से कल एक लाख 9 हज़ार क्यूसेक पानी बराज में पहुंचा था. इंद्रपुरी बराज पर तैनात कनीय अभियंता इरशाद अहमद ने बताया कि बराज में खतरे के निशान से पानी 11 फीट नीचे चली गई है. जो राहत की बात है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता