ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला, महिला SI का सिर फटा

ROHTASH : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके तहत शराब से जुड़ा कारोबार करना या इसका सेवन करना क़ानूनी जुर्म बताया गया है। बाबजूद इसके आए दिन अवैध तरीके से शराब कारोबारी के ग

शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला, महिला SI का सिर फटा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके तहत शराब से जुड़ा कारोबार करना या इसका सेवन करना क़ानूनी जुर्म बताया गया है। बाबजूद इसके आए दिन अवैध तरीके से शराब कारोबारी के गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस महकमे के तरफ से छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब कारोबारियों को अरेस्ट करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। 



मिली जानकारी के अनुसार,  रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मरौना गांव में छापामारी करने गई एक्साइज विभाग के टीम पर हमला कर दिया गया। जिसमें उत्पाद विभाग की 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि 6 कर्मियों को चोट लगी है। घायलों में एक महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। सभी को नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवा इलाज करवाया जा रहा है।  पुलिसकर्मियों को हल्की- फुल्की चोट आई है।  



बताया जा रहा है कि,उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मरौना के आसपास कुछ लोग शराब का धंधा कर रहे हैं। उसी सूचना पर जब टीम छापामारी करने पहुंची तो उस पर हमला कर दिया गया। हमलावर की संख्या अधिक होने के कारण उत्पाद विभाग के तरफ से कोई भी जवाबी करवाई उस समय नहीं की गई। हमलावर ने जिसने उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दिया। साथ ही 3 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।


इधर, इस घटना के बाद बिक्रमगंज थाना की पुलिस उपद्रवियों के गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। पुलिस के तरफ से इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यहां से अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो लोग मठिया और दो लोग मोरौना के निवासी हैं।