ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

सासाराम में तीसरी आंख का पहरा हुआ कमजोर, 250 से अधिक CCTV कैमरा 6 महीने से खराब

SASARAM: सासाराम में करोड़ों की लागत से अलग-अलग इलाकों 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था लेकिन आज के डेट में कैमरा काम नहीं कर रहा है। करीब छह महीने से कैमरा खराब है लेकिन इस

सासाराम में तीसरी आंख का पहरा हुआ कमजोर, 250 से अधिक CCTV कैमरा 6 महीने से खराब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम में करोड़ों की लागत से अलग-अलग इलाकों 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था लेकिन आज के डेट में कैमरा काम नहीं कर रहा है। करीब छह महीने से कैमरा खराब है लेकिन इसकी जानकारी लोगों को भी नहीं है। करोड़ों रूपये का इक्यूपमेंट रखरखाव के अभाव में खराब हो गया।  ऐसे में शहर की सुरक्षा भगवान के भरोसे है। 


बता दें कि डेढ़ साल पहले तात्कालिक डीएम धर्मेंद्र कुमार के देखरेख में नगर निगम ने पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरा स्टॉल किया गया था। कैमरा लगाने का मकसद यह था कि पूरे नगर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके लिए नगर निगम के कक्ष में कंट्रोल रूम भी बनाया गया। जहां कैमरे की निगरानी के लिए ऑपरेटर की बहाली की गई। आज ऑपरेटर तो है, लेकिन कैमरा ने काम करना बंद कर दिया है। 


बताया जाता है कि ज्यादातर कैमरा खराब हो चुका है या फिर जगह-जगह केवल टूट चुके है। जिस कारण सीसीटीवी हाथी का दांत बनकर रह गया है। यह कहे की शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। आज के डेट में यदि कोई बड़ी आपराधिक घटनाएं होती है तब शहर में लगे सीसीटीवी को खंगालना तो दूर उसे चालू करना ही मुश्किल होगा। 


जिसके कारण अपराधी का कोई सुराग भी पुलिस के हाथ नहीं लग सकेगा। बता दें कि जब किसी की हत्या होती है या फिर डकैती, लूट, चोरी और छिनतई की घटना होती है तब पुलिस सबसे पहले इलाके में लगे सीसीटीवी को ही खंगालती है। उसी के आधार पर अपराधियों को पकड़ने का काम करती है लेकिन अब सासाराम पुलिस को बिना तीसरी आंख के ही केस की छानबीन करनी होगी।

टैग्स