ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CAA के खिलाफ बिहार बंद : सासाराम में सड़क पर उतरे माले कार्यकर्ता, पोस्ट ऑफिस चौराहा को किया जाम

SASARAM : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिहार बंद का असर सासाराम में देखने को मिला. जहां नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में माले कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SASARAM : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिहार बंद का असर सासाराम में देखने को मिला. जहां नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में माले कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला औक पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम कर दिया.

इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने तथा एनआरसी को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए. इस बंद का नेतृत्व 'माले' के अशोक बैठा ने किया.

सासाराम के धर्मशाला चौक से जुलूस निकाला गया और पूरे नगर का भ्रमण कर पोस्ट ऑफिस चौराहा को पूरी तरह से जाम कर दिया.

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. इस कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन कर रही है. वाम दलों समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता