ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

सासाराम की इकलौती कोरोना पॉजिटिव से संक्रमण का खतरा, लोकल क्लिनिक के साथ बिहार से बाहर इलाज कराने की खबर

SASARAM : सासाराम में कोरोना की पहली मरीज मिली है। जांच में पॉजिटिव पाई गई 60 साल की यह महिला शहर के सघन इलाके बरादरी मुहल्ले की है। पटना के आईजीएमएस से मिली रिपोर्ट में महिला

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

SASARAM : सासाराम में कोरोना की पहली मरीज मिली है। जांच में पॉजिटिव पाई गई 60 साल की यह महिला शहर के सघन इलाके बरादरी मुहल्ले की है। पटना के आईजीएमएस से मिली रिपोर्ट में महिला की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। सासाराम में कोरोना का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।


एक्शन में जिला प्रशासन

महिला सांस लेने में तकलीफ होने की जांच कराने गई थी। दो दिन बाद आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। डीएम ने आनन फानन में बैठक बुलाई। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सभी अधिकारियों ने मिलकर आगे की रणनीति तय की। डीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि पीड़ित महिला को आगे की इलाज के लिए एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। इधर, बिक्रमगंज में भी प्रशासन अलर्ट है। सासाराम में कोरोना का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।


घर में कितने मेंबर इसकी जानकारी नहीं

डीएम ने बताया कि महिला के परिवार के प्रत्येक सदस्य के सैंपल की जांच होगी और उन्हें क्वारेंटाइन वार्ड में रखा जाएगा। उसके परिवार में कितने सदस्य हैं। यह भी स्पष्ट नहीं है। परिवार के मुखिया द्वारा बार-बार अलग-अलग संख्या बता दी जा रही है। कभी आठ तो कभी दस सदस्य बताए जा रहे हैं। अधिकारियों की टीम परिवार की सदस्यों की संख्या को काउंट कर रही है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि महिला के परिजन आलू-प्याज के बड़े कारोबारी हैं। गोला बाजार में उनके प्रतिष्ठान पर हर रोज दर्जनों लोग आते थे। यदि परिवार में कोई और पॉजिटिव निकला तो समस्या बढ़ सकती है।


प्राइवेट क्लिनिक में कराया इलाज !


बताया जा रहा है कि  एनएमसीएच में जाने से पहले उसने रौजा रोड में एक निजी डॉक्टर के क्लिनिक में इलाज कराया था। महिला वहां कुछ दिन भर्ती भी रही थी। उस डॉक्टर की क्लिनिक में काफी भीड़ भाड़ रहती है। अगर महिला ने वहां इलाज कराया था तब तो मामला गंभीर हो सकता है। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। इधर मोहल्ले वालों का कहना है कि बीमार महिला को परिवार वाले बनारस या रांची भी ले गए थे। वहां से भी इलाज के दौरान हो सकता है वो महिला कोरोना पॉजिटिव हो गई हो। 


टैग्स

संबंधित खबरें