ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

कोर्ट हाजत से कैदी हुआ फरार, पेशी के लिए लाया गया था कोर्ट

SASARAM: कोर्ट के हाजत से एक कैदी फरार हो गया. कैदी को एक हत्या के केस में पेशी के लिए कोर्ट लगाया गया था. कैदी परशुराम सिंह को हत्या के एक केस में जेल में बंद है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SASARAM: कोर्ट के हाजत से एक कैदी फरार हो गया. कैदी को एक हत्या के केस में पेशी के लिए कोर्ट लगाया गया था. 

कैदी परशुराम सिंह को हत्या के एक केस में जेल में बंद है. आज उसकी पेशी होने वाली थी. इसको लेकर कोर्ट लगाया गया था. लेकिन इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. यह कैदी डिहरी के गोपी बिगहा का रहने वाला है.पुलिस ने कैदी को सासाराम बाजार से कुछ घंटों को बाद गिरफ्तार कर लिया. लेकिन सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठने लगा है कि कोर्ट के हाजत से कैदी भागा उस समय सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे.


बता दें कि सासाराम ही नहीं पूरे बिहार के कोर्ट की सुरक्षा भगवान भरोसे है. दो दिन पहले ही अपराधियों ने समस्तीपुर में पेशी के लिए लाए गए कैदी पर हमला कर दिया था, इस हमले में कोर्ट का कर्मचारी घायल हो गया था. 23 अक्टूबर को पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए 3 कैदियों ने पहले पुलिस की पिटाई थी फिर उसके बाद फरार हो गए थे. कभी कैदी पेशी के दौरान तो कभी इलाज के दौरान फरार हो जाते है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता