ब्रेकिंग
होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारहोमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहार

ROHTASH NEWS : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत; 5 लोग गंभीर रूप से घायल

ROHTASH : बिहार के अंदर सड़क हादसों के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हरदिन लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है। सूबे के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ह

ROHTASH NEWS : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत; 5 लोग गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH : बिहार के अंदर सड़क हादसों के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हरदिन लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है। सूबे के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन यह खबर आती हो कि आज सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं गई हो। ऐसे में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में लोगों की जान चली गई। 


जानकारी के अनुसार, रोहतास में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर ढाया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। 


बताया जा रहा है कि रोहतास में बुधवार को एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने पेड़ में टक्कर मार दी, जिससे कार में सवाल एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को तुरंत दिनारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 


उधर यह सड़क हादसा दिनारा थाना क्षेत्र के धनसुअई गांव के समीप हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में सही तौर पर काम करेगी।