ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

बिहार में दर्दनाक हादसा: असम राइफल्स का जवान और उसकी बेटी बाइक समेत नहर में गिरे, दोनों की तलाश जारी

Bihar News: रोहतास के सासाराम में दर्दनाक हादसे में असम राइफल्स के जवान राम प्रकाश राम और उनकी बेटी सलोनी कुमारी बाइक समेत नहर में गिरकर लापता हो गए। दोनों गुप्ता धाम जा रहे थे, तभी रामपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के सासाराम में दर्दनाक हादसा हुआ है। संझौली थाना क्षेत्र के रामपुर में बाइक सवार पिता-पुत्री नहर के गहरे पानी में डूब गई। बताया जाता है कि असम राइफल्स के जवान राम प्रकाश राम अपनी पुत्री सलोनी कुमारी को लेकर बाइक से गुप्ता धाम जा रहे थे। 



तिलई गांव से निकलते ही रामपुर के पास नहर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई तथा नहर के छोटी पुलिया से टकराकर दोनों गहरे पानी में डूब गए। रामप्रकाश राम असम राइफल्स में कार्यरत है तथा छुट्टी पर घर आए हुए थे। आसपास के लोगों ने जब देखा तो शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। 



संझौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही स्थानीय गोताखोर एवं ग्रामीण युवक दोनों को तलाश में पानी में उतरे हुए हैं। पानी का बहाव कम नहीं हो रहा है। जिस कारण बचाव और तलाशी कार्य में परेशानी आ रही है। उधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता