ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Rohtas News: सेना बहाली की तैयारी कर रहे तीन लड़कों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत; एक ही हालत नाजुक

SASARAM: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आ कर लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन सड़क हादसों में मौत की खबरे सुर्खियां बन रही हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम स

Rohtas News: सेना बहाली की तैयारी कर रहे तीन लड़कों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत; एक ही हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आ कर लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन सड़क हादसों में मौत की खबरे सुर्खियां बन रही हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे तीन लड़कों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला।


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह सुबह कुछ लड़के सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। सभी लड़के सड़क के किनारे दौड़ रहा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लड़कों को रौंद डाला। इस हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।


मृतकों की पहचान दीपक कुमार और सत्येंद्र कुमार के रूप में की गई है जबकि प्रिंस कुमार बुरी तरह से घायल है। सभी संझौली थाना इलाके के सोनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा संझौली थाना क्षेत्र के सोनी मोड़ के पास हुआ है। 


हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता