ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Rohtas News: 4 साल के बेटे के साथ महिला ने नहर में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई दोनों की जान, नशेड़ी पति से थी परेशान

ROHTAS: रोहतास के करगहर में नशेड़ी पति से तंग आकर एक महिला ने अपने 4 साल के बेटे के साथ नहर में छलांग लगा दी। महिला ने पानी में कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद स्थानीय

Rohtas News: 4 साल के बेटे के साथ महिला ने नहर में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई दोनों की जान, नशेड़ी पति से थी परेशान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के करगहर में नशेड़ी पति से तंग आकर एक महिला ने अपने 4 साल के बेटे के साथ नहर में छलांग लगा दी। महिला ने पानी में कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से दोनों को नहर से निकाल लिया गया। जिससे दोनों की जान बचायी जा सकी।  


बताया जाता है कि करगहर के सेमरी के रहने वाले अजय राम की पत्नी राजकुमारी देवी अपने 4 साल के बच्चे के साथ थाना के सामने नहर के पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की। राजकुमारी देवी से जब पूछा गया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? तब राजकुमारी देवी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति नशेड़ी है। वो नशा करता है लेकिन घर में खर्चा पानी नहीं देता है। पैसे नहीं रहने की वजह से वो बच्चे का भरण पोषण भी ठीक से नहीं कर पा रही है। जिसके कारण उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वो कर्ज कैसे चुकाएगी। 


पति से जब इस संबंध में बात करते हैं तो वो झगड़ने लगता है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब वो झगड़ा नहीं करता। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। रोज-रोज के झगड़े से वो तंग आकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। महिला को थाने पर लाया गया जहां उसने पूरी बात पुलिस कर्मी को बताई। इस बात की सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी महिला से मिलने थाने पर पहुंचे। उन्होंने महिला को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने महिला का राशन कार्ड बनाने का आश्वासन दिया और राशन की व्यवस्था करायी।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता