ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

RJD विधायक शुरू करने जा रहे फ़ूड चेन, जनता को खिलाएंगे.. लालू जी की आपन थाली

ROHTAS: बिक्रमगंज से राजद विधायक संजय कुमार सिंह ने फ़ूड चेन शुरू करने का निर्णय लिया है. बिक्रमगंज की जनता के लिए वो एक होटल की स्थापना करने जा रहे हैं. उन्होंने होटल का नाम "

RJD विधायक शुरू करने जा रहे फ़ूड चेन, जनता को खिलाएंगे.. लालू जी की आपन थाली
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS: बिक्रमगंज से राजद विधायक संजय कुमार सिंह ने फ़ूड चेन शुरू करने का निर्णय लिया है. बिक्रमगंज की जनता के लिए वो एक होटल की स्थापना करने जा रहे हैं. उन्होंने होटल का नाम "लालू जी के आपन थाली 20 रुपया में भरपेट रउवा लोग खाली" रखा है. जिसका उद्घाटन 22 सितंबर को मुंबई के पुष्पा स्टील कंपनी के प्रोपराइटर प्रमोद दुगढ़ करेंगे.


विधायक संजय कुमार सिंह ने बताया कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं और उनका एक ही सपना रहा है कि बिहार में कोई व्यक्ति भूखे पेट न सोये. लालू यादव के इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने होटल की स्थापना करने का मन बनाया है. उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में शहर के हिंदू के पुरोहित, मुस्लिम धर्म के मौलवी, सिख, ईसाई के पादरी के साथ-साथ शहर के कई सम्मानित बुजुर्ग शामिल होंगे. समारोह की अध्यक्षता विधायक संजय कुमार सिंह खुद करेंगे. 


विधायक ने बताया कि होटल का नाम रखने की प्रेरणा उन्हें साउथ से मिली है. उन्होंने बताया कि जब वो तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए थे तो वहां एक 'अम्मा जी की थाली' नाम से होटल था, उसी नाम से प्रभावित होकर लालू को भगवान की तरह पूजने वाले विधायक ने लालू प्रसाद यादव के नाम पर होटल खोलने का मन बना लिया. 


विधायक ने बताया कि बिक्रमगंज में होटल की स्थापना करने के बाद उनका लक्ष्य है कि वो बिहार के सभी शहरों में इस होटल की स्थापना करें ताकि बिहार के एक भी व्यक्ति को कभी खाली पेट न सोना पड़े. उन्होंने बताया कि प्रारंभ में बिक्रमगंज के बाद आरा, सासाराम, डिहरी, बक्सर, कैमूर में खोला जाएगा. इसके बाद पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर सहित सभी शहरों में भी इस होटल की स्थापना होगी. 

टैग्स