ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा कल से शुरू, रोहतास के सुअरा हवाई अड्डे से आगाज

17 अगस्त से महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत होगी। जो 23 जिलों से होकर गुजरेगी जिसका समापन 1 सितंबर को पटना में होगा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पूरी यात्रा के दौरान साथ चलेंगे।

Bihar
SIR के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: INDIA गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा कल 17 अगस्त से शुरू होगी। इस यात्रा का आगाज़ सासाराम के सुअरा हवाई अड्डे से होगा और समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य SIR (Standardized Integrated Roll) को लेकर चुनाव आयोग की कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। 


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। 


यात्रा बिहार के 23 जिलों से होकर गुजरेगी और इस दौरान विपक्षी नेता राहुल गांधी भी शामिल रहेंगे। पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मंच साझा करेंगे। तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन के अन्य सभी नेता इस यात्रा में भाग लेंगे। बिहार में INDIA गठबंधन के सभी 6 घटक दलों के नेता इस यात्रा में शामिल रहेंगे।


राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पूरी यात्रा के दौरान साथ चलेंगे। राहुल गांधी सुबह 10.30 बजे गया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से सासाराम के एसपी जैन कॉलेज पहुंचेंगे। सुअरा हवाई अड्डे स्थित सभास्थल पहुंचकर करीब 12 बजे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यहीं से यात्रा डेहरी ऑन सोन बाजार पहुंचेगी। जहां से औरंगाबाद पहुंचेगी। रात्रि विश्राम औरंगाबाद जिले के कुटुंबा स्थित बभनडीह खेल मैदान में होगा। 16 दिनों में राहुल की यात्रा बिहार के 25 जिलों से गुजरेगी। बीच में दो दिन विश्राम के साथ करीब 1300 किमी का सफर तय करेगी। 1 सितंबर को पटना पहुंचने के बाद समापन रैली पटना के गांधी मैदान में हो


यदि किसी दल के नेता को संगठनात्मक कार्यों में जाना होगा, तो भी यात्रा जारी रहेगी। यात्रा का उद्देश्य जनता को यह बताना है कि चुनाव आयोग किस प्रकार मतदाता सूची में हेरफेर कर रहा है। बता दें कि 7 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें इस यात्रा पर अंतिम मुहर लगी। तेजस्वी यादव ने सभी घटक दलों को यात्रा में भाग लेने का निमंत्रण दिया था।

वोटर अधिकार यात्रा का पूरा रूट देखिये:

17 अगस्त-रोहतास

18 अगस्त-औरंगाबाद

19 अगस्त-गया, नालंदा

20 अगस्त-ब्रेक

21 अगस्त-शेखपुरा, लखीसराय

22 अगस्त-मुंगेर, भागलपुर

23 अगस्त-कटिहार

24 अगस्त-पूर्णिया, अररिया

25 अगस्त-ब्रेक

26 अगस्त-सुपौल, मधुबनी

27 अगस्त-दरभंगा, मुजफ्फरपुर

28 अगस्त-सीतामढ़ी, मोतिहारी

29 अगस्त-बेतिया, गोपालगंज, सिवान

30 अगस्त-छपरा, आरा

31 अगस्त-ब्रेक

1 सितंबर-पटना (समापन)


टैग्स