ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

कुशवाहा बोले- BJP गुंडे भेज JNU में करवा रही हमले, PM मोदी दें जवाब

SASARAM : दिल्ली में जेएनयू हिंसा पर रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा के लोग एक सुनियोजित साजिश के तहत जेएनयू को बदनाम करने में लगे हैं। जब नागरिक संशोधन कानून तथा एनआरसी के विरो

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : दिल्ली में जेएनयू हिंसा पर रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा के लोग एक सुनियोजित साजिश के तहत जेएनयू को बदनाम करने में लगे हैं। जब नागरिक संशोधन कानून तथा एनआरसी के विरोध की आवाज को दबा नहीं पाए हैं, तो हिंसा का सहारा लिया जा रहा है।


उपेन्द्र कुशवाहा ने आज सासाराम में अपने 'समझो-समझाओ देश बचाओ यात्रा'के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि JNU में गुंडे भेजकर बीजेपी के लोग छात्रों पर हमला करवा रही है। विरोधियों पर दमनकारी नीति चला रही है। लेकिन जनता सब समझ चुकी है।


उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सीधे प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। एक तरफ जब सीएए के खिलाफ आंदोलन में हिंसा होती है, तो बीजेपी के लोग कहते हैं कि विरोधी हिंसा का सहारा ले रहे हैं।जबकि आज खुद बीजेपी के लोग हिंसक हो गए हैं तथा भाड़े के गुंडे भेजकर जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के छात्रों को पिटवा रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। वही प्रधानमंत्री को भी जवाब देना चाहिए। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता