ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

किसानों ने रोया गेहूं की कटनी में हार्वेस्टर चालकों की कमी का रोना, डीएम बोले- नहीं होने देंगे परेशानी

SASARAM : रोहतास में गेहूं की कटनी के लिए बाहर से बुलाए गए हार्वेस्टर के चालकों को क्वॉरेंटाइन पर भेज दिया गया। जिससे किसानों के सामने गेहूं की कटनी को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : रोहतास में गेहूं की कटनी के लिए बाहर से बुलाए गए हार्वेस्टर के चालकों को क्वॉरेंटाइन पर भेज दिया गया। जिससे किसानों के सामने गेहूं की कटनी को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं डीएम ने कहा कि जिले में जितने हार्वेस्टर है उतनी संख्या में चालक मौजूद हैं। जिससे फिलहाल कोई परेशानी नहीं है।


पहले जिला प्रशासन ने रोहतास जिला में 306 किसानों को प्रदेश के बाहर से हार्वेस्टर के प्रशिक्षित चालकों को बुलाने की अनुमति पत्र जारी किया था। बताया जाता है कि जब उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब से हार्वेस्टर चालक रोहतास पहुंच गए और गेहूं की कटनी शुरू हो गई। उसके बाद जिला प्रशासन ने बिहार के बाहर से आए सभी हार्वेस्टर के प्रशिक्षित चालकों को स्वास्थ्य जांच करने के लिए बुलाया और सभी को 14 दिनों के क्वारंटाइन पर भेज दिया गया।प्रशिक्षित हार्वेस्टर चालकों को क्वॉरेंटाइन कर दिए जाने के बाद बहुत से हार्वेस्टर खेतों में खड़े हैं। उसको चलाने वाला कोई प्रशिक्षित चालक नहीं है। जिससे समस्या बढ़ गई।


हालांकि इस संबंध में रोहतास के डीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि जिले के में फिलहाल 367 हार्वेस्टर मशीन है। इसके अलावे भूसा की कटाई के लिए 319 रीपर मशीन भी उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उतने हार्वेस्टर चालक हैं कि सभी हार्वेस्टर को संचालित किया जा सके।वहीं उन्होनें कहा कि जिन क्षेत्रों में हार्वेस्टर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन क्षेत्रों के खेत में भी हार्वेस्टर से गेहूं की कटनी कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन की तरह से हर संभव प्रयास किए जा रहे है कि कि गेहूं की कटनी पर कोई असर न पड़े। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता