ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

गेहूं की कटाई के लिए यूपी से आए थे बिहार, प्रशासन ने 36 किसानों को किया कोरेंटाइन

SASARAM : उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से बिहार में गेहूं की कटाई करने आए 36 हार्वेस्टर चालकों को रोहतास के डेहरी ऑन सोन के मॉडल स्कूल में कोरेंटाइन किया गया हैं। प्रशासन के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से बिहार में गेहूं की कटाई करने आए 36 हार्वेस्टर चालकों को रोहतास के डेहरी ऑन सोन के मॉडल स्कूल में कोरेंटाइन किया गया हैं। प्रशासन के एहतियाती कदम से जिले किसानों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। हार्वेस्टर चलाने वाले इन किसानों को क्वारेटाइन किए जाने के बाद गेहूं की कटनी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।


रोहतास जिला प्रशासन ने गेहूं की कटनी के दूसरे राज्यों से हार्वेस्टर चलावे वाले किसानों को बुलाने का निर्देश जारी किया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से हार्वेस्टर चलाने के लिए हार्वेस्टर चालक रोहतास जिला में आए थे। लेकिन जिला प्रशासन ने हार्वेस्टर चलाने आये चालकों को करेंटाइन पर रखा है। करेंटाइन किए गए हार्वेस्टर चालकों में भदोही, बरेली तथा शाहजहांपुर के लोग हैं। एडीएम विवेक चंद पटेल ने बताया कि इन लोगों को फिलहाल  करेंटाइन पर ही रखा जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इन लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई।


बता दें कि रोहतास जिला प्रशासन बाहर से आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखे हुए हैं तथा ऐसे लोगों को करेंटाइन भी किया जा रहा है। जिला में इन दिनों गेहूं की कटनी शुरू हो गई है और इसके लिए हार्वेस्टर की आवश्यकता है सबसे बड़ी बात है कि हार्वेस्टर चलाने के लिए तकनीकी रूप से प्रशिक्षित चालक ज्यादातर उत्तर प्रदेश तथा पंजाब से आते हैं लेकिन यहां आने पर उसे क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया जा रहा है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता