ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एक दिन की बारिश ने खोली सासाराम नगर निगम की पोल, इलाके में भीषण जलजमाव की स्थिति, गुस्साएं लोगों ने किया रोड जाम

SASARAM: एक दिन की बारिश ने सासाराम नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलथुआ के पास भीषण जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने पुरानी जीटी रोड को जाम

एक दिन की बारिश ने खोली सासाराम नगर निगम की पोल, इलाके में भीषण जलजमाव की स्थिति, गुस्साएं लोगों ने किया रोड जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: एक दिन की बारिश ने सासाराम नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलथुआ के पास भीषण जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने निगम के अधिकारियों और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा मचाया।


लोगों का कहना है कि एक दिन की बारिश से बलथुआ गांव में जलजमाव हो गया है। कल से हो रही मूसलाधार बारिश हो रही है लेकिन पानी निकलने का रास्ता नहीं है। लोगों का आरोप है कि जल निकासी का जो स्रोत था। उसे नगर निगम ने बंद कर दिया है। जिसके कारण भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सड़कों और गलियों में पानी लगा हुआ है। 


नगर का सारा पानी इसी ओर जाता है लेकिन जल स्रोत को नगर निगम द्वारा बाधित कर दिया गया है। जिसके कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के मेयर काजल कुमारी और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि चेनारी की ओर से सासाराम में प्रवेश करने वाली यह मुख्य सड़क है जिसे बलथुआ के पास लोगों ने जाम कर दिया है। यह वार्ड नंबर 9 का इलाका है जहां लोग जलजमाव की समस्या से जुझ रहे हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता