ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

निर्वाचन आयोग ने प्रशांत किशोर को भेजा नोटिस, दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने पर मांगा स्पष्टीकरण

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई की है। दो अलग-अलग राज्यों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के मामले में आयोग ने उन्हें नोटिस भेजते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से जुड़ी बड़ी खबर सासाराम से आ रही है। दो राज्यों के मतदाता सूची में नाम जुड़े होने को लेकर निर्वाचन विभाग ने प्रशांत किशोर को नोटिस भेजा है और 3 दिनों के भीतर इस संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा है। एक से अधिक विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का यह मामला है।


 प्रशांत किशोर का एक वोटर आईडी कार्ड पश्चिम बंगाल का बना हुआ है। द इंडियन एक्सप्रेस में 28 अक्टूबर को इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की गयी थी। जिसके अनुसार प्रशांत किशोर का नाम बिहार एवं पश्चिम बंगाल की निर्वाचक सूची में दर्ज है। पश्चिम बंगाल के भबानीपुर निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संत हेलेन स्कूल बी. रानीशंकरी लेन में दर्ज है।


 इसके अलावे करगहर विधान निर्वाचन क्षेत्र के 367 ( मध्य विद्यालय, कोनार, उ. भाग) क्रमांक संख्या-621 में दर्ज है। करगहर में मतदाता पहचान पत्र संख्या IUI3123718 है. निर्वाचन आयोग ने कहा है कि एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रीकृत नहीं किया जाएगा। उल्लंघन की स्थिति में एक वर्ष का कारावास या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। 


बंगाल और बिहार के वोटर लिस्ट में नाम होने पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर चिराग ने निशाना साधा है। प्रशांत किशोर के द्वारा दो वोटर आईडी कार्ड रखे जाने की बात सामने आने पर उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है। उन्होंने कहा कि आप तो बहुत जानकार व्यक्ति है, सबको चुनाव जीताते हैं, चुनावी रणनीतिकार है उसके बावजूद अगर आपने ऐसी गलती की है तो निश्चित तौर पर यह कहीं से उचित नहीं है। चिराग ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। वो जानकार हैं, इसके बावजूद दो-दो जगह से वोटर आईडी बना रखे हैं,यह कही से भी उचित नहीं है। 

निर्वाचन आयोग ने प्रशांत किशोर को भेजा नोटिस, दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने पर मांगा स्पष्टीकरण

टैग्स