ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

देख लीजिए DGP साहब: अब एसपी की भी शिकायत नहीं सुन रहे थानेदार, आम लोगों का क्या?

SASARAM: अपने कारनामों के कारण बिहार की पुलिस अक्सर सुर्खियां बटोरती रही है। अब पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। इस बार पुलिस के लपेटे में कोई और नह

देख लीजिए DGP साहब: अब एसपी की भी शिकायत नहीं सुन रहे थानेदार, आम लोगों का क्या?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM: अपने कारनामों के कारण बिहार की पुलिस अक्सर सुर्खियां बटोरती रही है। अब पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। इस बार पुलिस के लपेटे में कोई और नहीं बल्कि खुद जिले के एसपी साहब ही फंस गए। यूं तो थानो में तैनात दारोगा और पुलिस के जवान शिकायत लेकर पहुंचे आम लोगों को फटकार लगाकर भगा देते हैं लेकिन इस बार जिले के एसपी को ही चलता कर दिया। एसपी साहब अपना आवेदन लेकर थाने पहुंचे थे। दारोगा ने आवेदन लेने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया तो अन्य जवानों ने सुबह आकर आवेदन देने की दलील दे डाली। पूरा मामला रोहतास जिले से जुड़ा है।


दरअसल, रोहतास के नए एसपी विनीत कुमार सादे लिबास में फरियादी बनकर नगर थाना पहुंच थे। उन्होंने थाने में तैनात ओडी पदाधिकारी और वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों से उनके साथ मारपीट की झूठी कहानी गढ़ दी। एसपी ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारी को बताया कि वे डिहरी के रहने वाले हैं और वाराणसी से आने के क्रम में कचहरी मोड़ के पास कुछ बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल और पैसे छीन लिए है। फरियादी बनकर पहुंचे एसपी की बात सुनने के बाद ड्यूटी पर तैनात दारोगा और गार्ड ने रात में आने के लिए डांट फटकार लगाई और सुबह आकर आवेदन देने की बात कहते हुए उन्हें चलता कर दिया।


एसपी ने बताया कि कि औचक निरीक्षण के लिए वे सादे लिबास में आधी रात को शहर में निकले थे। इस दौरान उन्होंने सासाराम और डिहरी थाना का औचक निरीक्षण किया था. डायल 112 और डिहरी थाना का के तो हालात ठीक थे लेकिन सासाराम थाना में कार्यरत सिपाही और ओडी अधिकारी की लापरवाही सामने आई है। एसपी ने बताया कि इसके लिए लापरवाह अधिकारियों को शो-कॉज किया गया है,उनका जवाब संतोषजनक नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को अगर पुरस्कृत किया जाएगा तो लापरवाह अधिकारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

टैग्स