ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची की लाश, थैला मुंह में दबाए घूम रहे थे कुत्ते; इलाके में हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी शहर से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. बारह पत्थर मोहल्ले में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कचरे के ढेर से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची..

कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची की लाश, थैला मुंह में दबाए घूम रहे थे कुत्ते; इलाके में हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है. बारह पत्थर मोहल्ले के वार्ड नंबर-35 में कचरे के ढेर से एक नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.


बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मोहल्ले के कुछ लोगों ने देखा कि आवारा कुत्ते कचरे के ढेर से एक प्लास्टिक का थैला मुंह में दबाकर ले जा रहे थे. लोगों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने कुत्तों को वहां से भगाने की कोशिश की. लोगों के पहुंचते ही कुत्ते थैला छोड़कर भाग गए.


इसके बाद जब स्थानीय लोगों ने थैले को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. थैले के अंदर एक नवजात बच्ची का शव रखा हुआ था. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई.


सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.


घटना के बाद इलाके में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर नवजात बच्ची को किसने और क्यों कचरे के ढेर में फेंका. आशंका जताई जा रही है कि जन्म के बाद किसी ने बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ दिया होगा.


स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय रहते नजर नहीं पड़ती तो कुत्ते शव को कहीं और ले जा सकते थे. इस घटना से पूरे मोहल्ले में दुख और आक्रोश का माहौल है.


फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया था. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.