ब्रेकिंग
शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? 15 दिन में देना होगा जवाबनिर्माणाधीन पुल से गिरा साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; बैरिकेडिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालबिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? 15 दिन में देना होगा जवाबनिर्माणाधीन पुल से गिरा साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; बैरिकेडिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालबिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

स्वतंत्रता दिवस समारोह में फिसली LJP(R) विधायक की जुबान, 15 अगस्त को बोलने लगे ‘26 जनवरी’; मौजूद लोगों की छूटी हंसी

Bihar Politics: स्वतंत्रता दिवस समारोह में डेहरी विधायक सोनू सिंह भाषण के दौरान बार-बार ‘26 जनवरी’ बोल गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: रोहतास जिले के डेहरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान माहौल गजब हो गया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक सोनू सिंह स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय चर्चा में आ गए, जब भाषण देते हुए उनकी जुबान बार-बार फिसली और वह 15 अगस्त की जगह ‘26 जनवरी’ बोलने लगे।



मामला डेहरी के दरिहट स्थित रामप्यारी बालिका उच्च विद्यालय का है, जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विधायक सोनू सिंह भी मौजूद थे और मंच से अपना संबोधन दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कई बार ‘26 जनवरी’ का उल्लेख कर दिया।



विधायक को बार-बार ‘26 जनवरी’ बोलते देख मंच के सामने मौजूद छात्राओं और उनके साथ मंच पर बैठे लोगों ने उन्हें टोका। इस बीच उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।



बताया जा रहा है कि टोके जाने के बाद भी विधायक कुछ देर तक अपनी बात पर कायम रहे और उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘15 अगस्त’ ही बोला है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल का माहौल कुछ देर के लिए हंसी-मजाक में बदल गया।



नेताओं के भाषण के दौरान जुबान फिसलने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। हालांकि, विधायक सोनू सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता