ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

डेहरी के झारखंडी मंदिर में एक साथ कई जोड़ों की हो रही है शादी, मंदिर में उमड़ रही भारी भीड़, नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन

ROHTAS: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। बढ़ते संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना सरकार के द्वारा जारी होने वाली कोरोना रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने क

डेहरी के झारखंडी मंदिर में एक साथ कई जोड़ों की हो रही है शादी, मंदिर में उमड़ रही भारी भीड़, नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन
Santosh Singh
3 मिनट

ROHTAS: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। बढ़ते संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना सरकार के द्वारा जारी होने वाली कोरोना रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना संक्रमण की बढ़ती स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने पूरे जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया। नाइट कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लगाया गया जिसका लोग पालन भी कर रहे हैं वही इस दौरान होने वाली शादी समारोह को लेकर भी सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में 100 लोगों को शादी समारोह में शामिल होने की बात कही गयी थी। लेकिन डिहरी के झारखंडी मंदिर में इन दिनों शादी के लिए एक साथ कई जोड़े पहुंच रहे हैं और उनके साथ भारी संख्या में परिजन भी आ रहे हैं। जो कोरोना गाइडलाइन का पालन भी नहीं कर रहे हैं। 


  डेहरी के झारखंडी मंदिर में एक साथ कई जोड़ों की हो रही है शादी, मंदिर में उमड़ रही भारी भीड़, नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन


यह तस्वीर डेहरी के झारखंडी मंदिर की है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कोरोनाकाल में जिस तरह की लापरवाही सामने आ रही है उसे देखकर यही लगता है मानो लोगों को कोरोना का डर नहीं है। इन दिनों झारखंडी मंदिर में मेले जैसा माहौल है। इस मंदिर में एक साथ कई जोड़ों की शादियां हो रही है। शादी में शामिल होने के लिए लोग ट्रैक्टर पर लदकर आ रहे हैं। जिससे मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता दिख रहा है।


डेहरी के झारखंडी मंदिर में एक साथ कई जोड़ों की हो रही है शादी, मंदिर में उमड़ रही भारी भीड़, नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन


  इस दौरान लोग कोरोना गाइडलाइन का भी पालन नहीं कर रहे हैं। ना मास्क लगा रहे है और और ना ही दो गज की दूरी ही मिटेंन कर रहे हैं। जिस तरह से सावधानी बरतनी चाहिए थी वो यहां नहीं दिख रही है। शादी के लिए झारखंडी मंदिर में जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है लोगों को ऐहतियात बरतने की जरूरत हैं नहीं तो संक्रमण फैलने से रोकना मुश्किल होगा। जिला प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देना होगा ताकि लोग इस महामारी की चपेट में आने से बचे। 


डेहरी के झारखंडी मंदिर में एक साथ कई जोड़ों की हो रही है शादी, मंदिर में उमड़ रही भारी भीड़, नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन

रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

ranjay kumar

FirstBihar संवाददाता