ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

दारोगा बाबू ने धक्के देकर युवक को भगाया, दोबारा खाना खाने पर गरमा गये साहब, VIDEO वायरल

SASARAM : कोरोना वायरस के खौफ के साय़े में पूरा देश जी रहा है। हर जगह लॉकडाउन है। ऐसे में मानवता की मदद की लिए हाथ उठ रहे हैं। देश भर में भूखों को मुफ्त भोजन कराया जा रहा है। ल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : कोरोना वायरस के खौफ के साय़े में पूरा देश जी रहा है। हर जगह लॉकडाउन है। ऐसे में मानवता की मदद की लिए हाथ उठ रहे हैं। देश भर में भूखों को मुफ्त भोजन कराया जा रहा है। लेकिन सासाराम से ऐसी तस्वीरें आ रही है जो व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं।


सासाराम में एक वीडियो आज तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सासाराम के एसपी जैन कॉलेज में  लगाये गये कैंप का है जहां प्रशासन के द्वारा लाॉकडाउन में फंसे परेशान और असहया लोगों के लिए कैंप लगाया गया है। कैंप में लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी है। लेकिन इसी दौरान यहां तैनात दारोगा बाबू अचानक भड़क जाते हैं जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। एक युवक पर बरस पड़ते हैं फिर देखते ही देखते युवक का कॉलर पकड़ कर उसे खींचते है और बाहर कर देते हैं। गुस्से में दारोगा बाबू चिल्लाते हुए सुने जा रहे है कि 'दोबारा खाएगा' । बस इतनी सी बात जिस पर दारोगा बाबू भड़क गये। अगर दोबारा खा भी लेगा तो क्या बिगड़ जाएगा। भूख लगी होगी तभी तो दोबारा खा रहा होगा, खैर।


दारोगा बाबू ने उसे धकियाते हुए बाहर कर दिया और गंदी-गंदी गालियां भी दी। बताया जा रहा है कि दारोगा सासाराम के ट्रैफिक कंट्रोल में तैनात हैं और इन दिनों उनकी ड्यूटी कैंप में लगायी गयी है। अब राहत पहुंचाने वाले कैंप में इस तरह की आफत होगी तो खबरें बनेंगी ही। फर्स्ट बिहार वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन हर वायरल वीडियो झूठ नहीं बोलता। ये वीडियो पुलिस की अमानवीयता की पोल जरूर खोल रहा है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता