ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: हादसे की शिकार हुई यात्रियों से भरी बस, दो लोगों की मौके पर मौत, कई घायल

SASARAM: खबर सासाराम से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हुई है। करगहर से सासाराम जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की

बिहार: हादसे की शिकार हुई यात्रियों से भरी बस, दो लोगों की मौके पर मौत, कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हुई है। करगहर से सासाराम जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए हो गए हैं। घटना सासाराम-चौसा पथ की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी बस करगहर से सासाराम जा रही थी। इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार में बस अनियंत्रत होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों क पहचान शिवसागर के गरूरा की रहने वाली डोली कुमारी और करगहर के सेमरिया निवासी राधेश्याम सिंह के रूप में हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस ने हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता