ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा

Bihar News: बिहार के सासाराम में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां तेज रफ्तार से आ रहे ट्रन ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

Bihar News
रफ्तार का कहर
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: रोहतास के सासाराम में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित हाईवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई है।


मृतक दीपक पाल और उसकी पत्नी खुशी कुमारी बक्सर के सोनबरसा थाना के रामनगर के निवासी थे। दीपक पाल अपनी पत्नी तथा सास सरिता देवी को बाइक पर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दंपति की मौत हो गई।


इस हादसे में दीपक पाल की सास सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए सासाराम के साथ अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मृतक दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदस्य अस्पताल भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता