ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: महिला ने उफनते नहर में लगाई छलांग, डॉक्टर से मिलने के बाद जीजा के साथ लौट रही थी घर

SASARAM: खबर रोहतास के डेहरी से आ रही है, जहां जीजा के साथ डॉक्टर के यहां से लौट रहे साली ने उफनती नहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद डेहरी थाना की पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद

Bihar News: महिला ने उफनते नहर में लगाई छलांग, डॉक्टर से मिलने के बाद जीजा के साथ लौट रही थी घर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास के डेहरी से आ रही है, जहां जीजा के साथ डॉक्टर के यहां से लौट रहे साली ने उफनती नहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद डेहरी थाना की पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को बरामद करने की कोशिश कर रही है। 


बताया जा रहा है कि शिवसागर के सोन डिहरा के रहने वाले विकास कुमार की पत्नी पूजा देवी अपने जीजा ओमप्रकाश तथा बहन के साथ खुद का इलाज करा कर लौट रही थी। अचानक जीजा ओमप्रकाश के बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, तो वह दोनों महिलाओं को पुल पर उतार कर बाइक लेकर पेट्रोल लेने चला गया।


इसी बीच पूजा अपनी बहन की मौजूदगी में उफनती नहर में कूद गई। इसके बाद पूजा की बहन शोर मचाना शुरू की। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वही पुलिस भी पहुंच गई। उफनती नहर में कूदे महिला की उम्र लगभग 27 वर्ष है और उसका वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। वह मानसिक रूप से परेशान रह रही थी।


पूजा के जीजा तथा बड़ी बहन उसे इलाज के लिए उसे डेहरी के एक चिकित्सक के पास लेकर आए थे। जब यहां से लौट रहे थे, इसी दौरान अपनी बहन को चकमा देकर पूजा कलकतिया पुल से नहर में कूद गई। घटना के बाद अफरा तफरी की स्थिति हो गई। नहर में कूदी महिला का मायका काराकाट थाने क्षेत्र बिरैंनी गांव है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता