ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार के इस जिले में बस चालकों की हड़ताल, भीषण गर्मी में यात्री परेशान; मनमाना चालान काटने का है आरोप

Bihar News: सासाराम (रोहतास) में निजी बस चालकों ने मनमाने चालानों और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बस चालकों का आरोप है कि बिना बाईपास या रिंग रोड के निर्माण के, बाजार से होकर जाने पर चालान काटा जा रहा है।

Bihar News
बस चालकों की हड़ताल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के सासाराम में गुरुवार को निजी बस संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में सासाराम से खुलने वाली तमाम बसें आज नहीं चल रही हैं। बसों की हड़ताल के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।


दरअसल, अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बस संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। इन लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग आए दिन गाड़ियों का चालान काट रही है। बताया जा रहा है कि बेदा स्थित बस पड़ाव से निकालकर जाने के लिए अभी तक बाईपास तथा रिंग रोड का निर्माण नहीं हुआ है। 


ऐसे में बस को बीच बाजार से होकर गुजरना पड़ता है और अगर बाजार में किसी यात्री को उतारने या चढ़ाने के लिए बस को रोका जाता है तो चालान काट दिया जाता है। साथ ही बस के ड्राइवर के साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है। जिसको लेकर उन लोगों ने आज से निश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता