ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में बेखौफ बदमाशों की करतूत, पंचायत समिति सदस्य के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं या किसी न किसी जिलें से गोलीबारी, हत्या, लूट- पाट, छिनतई की घट

बिहार में बेखौफ बदमाशों की करतूत, पंचायत समिति सदस्य के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं या किसी न किसी जिलें से गोलीबारी, हत्या, लूट- पाट, छिनतई की घटना निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब बिहार के सासाराम से गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। यहां पंचायत समिति सदस्य के घर के ऊपर गोलीबारी की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना गांव में पंचायत समिति सदस्य रीता कुमारी के आवास पर कुछ लोगों ने फायरिंग की गई है। इस दौरान उनके गाड़ी के पिछले शीशे पर गोली के निशान भी नजर आ रहे हैं। नहौना गांव में पंचायत समिति  रीता कुमारी के पति सनी देओल चंद्रवंशी भाजपा के कार्यकर्ता है। इनके घर के ऊपर की गई इस फायरिंग की मुख्य वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। 


इस घटना को लेकर पंचायत समिति के पति सनी देओल चंद्रवंशी ने कहा कि, बीते रात उनको फ़ोन कर धमकी दी गई कि, हमलोग तुम्हारे घर पर आ रहे हैं। लेकिन, मुझे लगा ये लोग झूठी धमकी दे रहे हैं, लेकिन धमकी देने वाले लोगों की बात को ध्यान न देते हुए अपने परिवार के साथ सो रहे थे उसी दरमियान घर के दरवाजे के पास गोली चलाई गई और गाड़ी के ऊपर भी गोली चलाई गई। उन्होंने कहा कि, एक जाति विशेष के द्वारा हमारा किया गया। ये लोग हमेशा ऐसा करते रहते हैं। उन्होंने बताया  युवक और गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान महबूब अंसारी के रूप में किया जाता है। यह पहले से ही एक हत्या के मामले में आरोपी रह चूका है। वहीं, धमकी देने वाले युवक का नाम सोनू कुमार है। यह भी इसी गांव में वार्ड पार्षद है। उन्होंने कहा कि, इस घटना की पुलिस प्रसाशन को दे दी गई है। 


इधर, इस घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद मुफस्सिल थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। जांच ख़त्म होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता